Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार हिमांशु राय, मणिकांत मिश्रा और मो. ताबिश के बारे में सूचनाएं!

पत्रकार हिमांशु राय को लेकर सूचना है कि उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है। संस्थान में उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिमांशु इससे पहले करीब 6 साल 2 माह इनशॉर्ट्स के लिए भी काम कर चुके हैं।


पत्रकार मणिकांत मिश्रा ने पीआईबी ज्वाइन किया है। इस बात की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा है-

मैंने हाल ही में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) में मीडिया एग्ज़ीक्यूटिव के रूप में कार्यभार संभाला है और वर्तमान में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) में प्रतिनियुक्त हूँ।

मुख्यधारा की पत्रकारिता से सार्वजनिक संचार की दुनिया में यह एक नया और रोचक अनुभव है। नेशनल मीडिया सेंटर, रायसीना मार्ग, नई दिल्ली में आईआईएस अधिकारी श्री सुशील कुमार के मार्गदर्शन में काम करते हुए यह समझ और गहरी हो रही है कि सार्वजनिक संचार में स्पष्टता, जिम्मेदारी और संयम कितना अहम होता है।

जड़ों से जुड़े रहने का भाव बना रहेगा—ज़रूर लौटूंगा।


उधर मोहम्मद ताबिश ने जी न्यूज छोड़ दिया है। जी के साथ बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर उनकी पारी दो वर्ष की रही।

खबर है कि ताबिश ने टाइम्स नेटवर्क से नई पारी की शुरूआत की है। यहां भी उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी मिली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन