Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सायरन बजाकर उछलकूद कर रही भारतीय टीवी मीडिया मैच्योर कब होगी?

खाड़ी देशों में युद्ध छिड़ चुका है। इसकी गूँज बढ़ा-चढ़ाकर हमारे आपके घरों में सुनाई दे रही है। हमारी टीवी मीडिया के जरिए। यकीन न आए तो आप टीवी खोलो आपको यूँ लगेगा कि बस अभी पता नहीं क्या होने वाला है। सायरन, चिल्लाहट, पैनिक और पैनलिस्ट को बीच में चीखकर रोकते एंकर। सबकुछ ऐसा लग रहा है जैसे धरती फटने वाली है और टीवी से पहले हमलोग उसमें समा जाएंगे। टीवी वाले तो टीवी में हैं। अपने स्टूडियो में सुरक्षित। हमलोग का उल्लू काटकर शिफ्ट खत्म होते ही घर के लिए लग्जरी कार में सवार होकर निकलने को तैयार…

नीचे पढ़ें वीडियो भी देखें..

https://twitter.com/i/status/2028007602895130693

उमाशंकर सिंह-

आबू धाबी में असली एयर अलार्म के बीच शांति से अपनी बात कहती न्यूज़ एंकर।

भारत के टीवी चैनलों में नक़ली एयर सायरन बजा कर उछलते कूदते एंकर्स… पता नहीं हमारी पत्रकारिता इस महिला एंकर की तरह कब मेच्योर होगी!


डॉ शीतल यादव-

भारत में “आज तक” वाले न्यूज एंकर दिन भर नकली सायरन बजाकर नौटंकी करते रहते हैं।

उधर आबू धाबी में युद्धग्रस्त क्षेत्र में असली एयर अलार्म के बीच एंकर शांति और सजगता अपनी बात रख रही है।

वास्तव में हमारे वाले न्यूज एंकर अब एंकर नहीं बल्कि जोकर बन चुके हैं।

https://twitter.com/i/status/2028052405565473222

देशी मीडिया का मजाक बनाता ये वीडियो भी देखिए…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन