तीन मीडिया प्रोफेशनल्स ने अपने अपने संस्थानों से मूव किया है। इनमें पत्रकार जिनित परमार, जसप्रीत सिंह और यश शर्मा का नाम शामिल है।
आउटलुक इंडिया छोड़ मुंबई मिरर पहुंचे जिनित परमार
पत्रकार जिनित परमार ने Outlook India से नई पारी की शुरुआत बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (The Times of India Group) के साथ की है। उन्होंने मुंबई मिरर में प्रिंसिपल फीचर राइटर का पद संभाला है।
जिनित परमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आउटलुक इंडिया में बिताए दो वर्ष उनके लिए बेहद यादगार रहे। इस दौरान उन्हें देशभर के प्रतिभाशाली पत्रकारों के साथ काम करने और उनसे सीखने का अवसर मिला। उन्होंने नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए सभी सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।
टीवी9 नेटवर्क से जसप्रीत सिंह ने कहा अलविदा
मीडिया प्रोफेशनल जसप्रीत सिंह ने TV9 Network से चार वर्ष से अधिक लंबे कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए संस्थान में मिले अनुभव और सहयोग के लिए टीम का आभार जताया।
जसप्रीत सिंह ने लिखा कि TV9 भारतवर्ष, डिजिटल, सेल्स एंड एलाइड फंक्शंस तथा News9 के साथ काम करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां निभाने और पेशेवर रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिला। हालांकि उन्होंने अपने अगले संस्थान के नाम का खुलासा नहीं किया है।
ANI से दूरदर्शन पहुंचे यश शर्मा
युवा मीडिया प्रोफेशनल यश शर्मा ने दूरदर्शन (Doordarshan) जॉइन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई पारी की जानकारी दी।
यश शर्मा इससे पहले ANI के साथ कार्यरत थे। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगियों अमित ठाकुर, शांतनु सिन्हा, हर्ष भारद्वाज और रोहन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से काफी आगे बढ़ने में मदद की। यश ने कहा कि नई जिम्मेदारी निभाने का आत्मविश्वास उन्हें अपने वरिष्ठों से मिली सीख की बदौलत मिला है।


