Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लग्जरी कारों में आई कानपुर पुलिस, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को उठा ले गई! देखें वीडियो

कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को सिविल ड्रेस में आई पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना वारंट उठाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है, जब राकेश तिवारी अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान फॉर्च्यूनर समेत दो लग्जरी गाड़ियों में सवार सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनके ऑफिस के बाहर पहुंचे।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बहाने से राकेश तिवारी को ऑफिस से बाहर बुलाया और फिर जबरन पकड़कर उन्हें नवाबगंज थाने ले गए। थाने में उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई।

जैसे ही इस घटना की जानकारी कानपुर बार एसोसिएशन को मिली, वर्तमान महामंत्री समेत सैकड़ों अधिवक्ता नवाबगंज थाने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों का आरोप है कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता को अपराधी की तरह उठाया जाना पूरी तरह गैरकानूनी और अपमानजनक है।

बताया जा रहा है कि राकेश तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं, जिसके चलते मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। वकीलों के विरोध और दबाव को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आई और देर रात करीब 2 बजे राकेश तिवारी को रिहा कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि राकेश तिवारी को पांच साल पुराने एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस उन्हें बिना किसी वारंट या नोटिस के जबरन उठाकर लाई थी, जो कानून का खुला उल्लंघन है।

इस पूरे मामले को लेकर कानपुर के वकीलों में भारी रोष है और बार एसोसिएशन ने संकेत दिए हैं कि यदि पुलिस ने जवाबदेही तय नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। वकीलों का कहना है कि अगर आज एक वरिष्ठ अधिवक्ता को इस तरह उठाया जा सकता है, तो कल किसी भी आम नागरिक की बारी हो सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन