Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड में DG फायर सुजीत पांडेय समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा जाना चाहिए!

Hindi infographic about a Lucknow hotel fire, questioning 13 student deaths and demanding accountability, with a burning hotel image and a police officer portrait.

देवकी नंदन मिश्रा-

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में DG फ़ायर सुजीत पांडेय और CFO पर एक्शन होना चाहिए

लखनऊ में लेवाना होटल अग्निकांड आपको याद होगा। दिल्ली में अभी कुछ दिन पहले एक होटल में अग्निकांड हुआ था जिसमे एक दर्जन की जान चली गई थी। इस घटना के तुरंत बाद अखबारों में खबर छपी कि लखनऊ के सभी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का फ़ायर आडिट होगा। DG फ़ायर सुजीत पांडेय ने खूब बयानबाज़ी की थी CM योगी आदित्यनाथ को ख़ुश करने के लिये कि वह बहुत मेहनत कर रहे हैं वास्तव में फ़ायर महकमा कुछ नहीं किया। कुछ लोगों को नोटिस जारी किया और उनसे वसूली करके चुप बैठ गया अभियान पूरा हो गया।

जब कभी भी इस तरह की घटनाएँ होती हैं तो बयानबाज़ी करके अफ़सर अपनी वसूली बढ़ा देते हैं। फ़ायर महकमा तो सबसे आगे है बिना पैसे लिए यह किसी को NOC फ़ायर की नहीं देते चाहे आप जितने भी उपकरण लगवा लीजिये। DG तक इनकी मिली भगत होती है। फ़ायर के उन उपकरणों को ख़रीदा जाता है जिनमें मोटा कमीशन मिलता है।

मेरा सवाल है कि इस बिल्डिंग को फ़ायर की NOC किस फ़ायर अधिकारी ने दी? जब DG साहब ने अभियान शुरू किया फ़ायर सेफ़्टी की जाँच का तो क्या इस बिल्डिंग की जाँच की गई?

अगर नहीं की गई तो क्यों DG साहब केवल अखबारों में बयान छपवाने के लिये हैं क्या?

अगर जाँच की गई तो इस बिल्डिंग को सील क्यों नहीं किया गया? जब इसमें आग लगने पर निकलने का सही रास्ता नहीं बना था उपकरण नहीं लगे थे?

क्या फायर के DG सुजीत पांडेय इन 13 मौतों के लिए जिम्मेदार नहीं है?

अगर फायर के सभी नियम लागू होते तो शायद इन मासूम छात्रों की जान बच गई होती।

यह अकेली बिल्डिंग नहीं है जिसमें फायर के इंतजाम नहीं हैं और उपकरण भी नहीं लगे हैं लखनऊ में एक हज़ार से ज़्यादा बिल्डिंग इसी तरह हैं जहाँ आग लगने के बाद बचना मुश्किल है।

फायर के अफ़सरों पर तो ग़ैर इरादतन हत्या कि मुक़दमा लिखा जाना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन