Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन ने भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा दिया!

वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन (Mihir Ranjan) ने हिंदी न्यूज चैनल Bharat Express से इस्तीफा दे दिया है। संस्थान में वह बतौर मैनेजिंग एडिटर संपादकीय जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

भारत एक्सप्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान मिहिर रंजन चैनल की एडिटोरियल रणनीति और आउटपुट ऑपरेशंस का नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया और अब उनका अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भडास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने संस्थान से रिजाइन करने की पुष्टि की।

पिछले साल जुलाई में भारत एक्सप्रेस से जुड़े मिहिर रंजन इससे पहले India Daily Live के साथ काम कर रहे थे। वहां वह मैनेजिंग एडिटर के तौर पर चैनल की डिजिटल प्रॉपर्टीज की कमान संभाल रहे थे। इसके अलावा वह कंसल्टिंग एडिटर के रूप में टीवी चैनल को भी अपने सुझाव दे रहे थे।

डेली लाइव से पहले वह ABP News में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और आउटपुट हेड की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने मई 2020 में एबीपी न्यूज जॉइन किया था और करीब दो वर्षों तक चैनल के साथ जुड़े रहे। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर IIM इंदौर में डिजिटल मीडिया का विशेष कोर्स किया था।

एबीपी न्यूज से पहले वह Republic Bharat से जुड़े थे। वह रिपब्लिक टीवी की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और रिपब्लिक भारत में आउटपुट एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा उन्होंने TV Today Network के साथ करीब 14-15 वर्षों तक लंबी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और विशेष कवरेज में अहम भूमिका निभाई।

बिहार के रहने वाले मिहिर ने दिल्ली विवि और आईआईएमसी से पढ़ाई की है। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में मिहिर रंजन ने न्यूज एजेंसी United News of India (UNI) के साथ करीब पांच वर्षों तक काम किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ और दिल्ली में रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन