Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

PNI न्यूज़ एजेंसी की खबरें चुरा रहा पंजाब केसरी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की फरियाद

PNI न्यूज़ एजेंसी के कार्यकारी निदेशक मयंक जोगी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से पंजाब केसरी जालंधर (पंजाब केसरी टीवी ) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पंजाब केसरी PNI न्यूज़ एजेंसी की खबरें चुराकर अपने नाम से चला रहा है। 

PNI न्यूज़ एजेंसी के कार्यकारी निदेशक मयंक जोगी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से पंजाब केसरी जालंधर (पंजाब केसरी टीवी ) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पंजाब केसरी PNI न्यूज़ एजेंसी की खबरें चुराकर अपने नाम से चला रहा है। 

उन्होंने ये शिकायत विजय चोपड़ा, प्रबंधक पंजाब केसरी समाचार पत्र एव पंजाब केसरी टीवी, मुख्य संपादक, स्क्रिप्ट लेखक, विडियो एडिटर, वॉइस ओवर कलाकार, प्रोड्यूसर, और दीपक भारद्वाज (रोहतक ) संवाददाता पंजाब केसरी समाचार पत्र एव पंजाब केसरी टीवी  के खिलाफ दर्ज कराई है। 

उन्होंने बताया है कि 27 अक्तूबर 2014 को झारखण्ड से हमारी एजेंसी को  ITBP के एक सैनिक मदन दयाल ने आत्महत्याकांड की पहले अपनी एक्सक्लूसिव बाईट दी थी। ITBP का एक अधिकारी उन्हें  बहुत  तंग करता था। उसका एक साथी पहले ही आत्महत्या कर चुका था और अब उसका अधिकारी उसकी हत्या भी करवा सकता है। ये PNI न्यूज़ एजेंसी की एक्सक्लूसिव न्यूज़ थी जो हमने कुछ  चैनलों को भेजी थी जबकि हमने पंजाब केसरी को कोई खबर न भेजी थी और न पंजाब केसरी टीवी ने हमारी एजेंसी की सर्विस ले रखी है और न ही कोई भी हमारी अनुमति के बिना हमारी न्यूज़ एजेंसी PNI के एक्सक्लूसिव समाचार को चला सकता है। 

पंजाब केसरी टीवी ने PNI न्यूज़ एजेंसी की एक्सक्लूसिव खबर को इंटरनेट या youtube से चुराकर खबर में एडिटिंग करके  PNI EX-CLUSIVE  टैग को षड्यंत्र के तहत हटाकर उसकी जगह काली पट्टी पर Punjab kesari ex-clusive लिख कर चला दिया। जबकि उस वीडियो क्लिप में मृतक जवान ने स्वयं अपने हाथो में PNI की माईक आई डी पकड़ी हुई है जिससे सिद्ध होता है कि पंजाब केसरी टीवी ने हमारी न्यूज़ एजेंसी की खबर चुराई है और इस खबर को पंजाब केसरी टीवी ने अपने संवाददाता पंजाब केसरी दीपक भारद्वाज (रोहतक ) के नाम से चलायी है। 

इस खबर को हमारे एक शुभ चिंतक ने देखा और आज हमें इस खबर को भेजकर बताया कि पंजाब केसरी ने आपकी न्यूज़ एजेंसी के साथ कितना धोखा किया है। फिर हमने उस  वीडियो को भेजने को कहा। वीडियो देखने के बाद पता चला की पंजाब केसरी टीवी ने चुराकर खबर चलाई है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन