Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

ये तो पक्का है कि अमिश गोदी चैनल पर ही जाएंगे और वहीं करेंगे, जो करते आए हैं!

Man in a blue suit and glasses sits on a stage chair, holding a microphone and notes, speaking at a media event with a colorful backdrop.

उल्टा पुल्टा
न्यूज 18 के गुल्लू मियां को यदि अरबों बार चरणवंदना के बाद भी मीडिया की दुनिया से निकाला जा सकता है तो ऐसी क्रूर मीडिया इंडस्ट्री में क्या करना? हिंदू-मुस्लिम का जहर उगलने वाले इस एंकर को दूसरा कोई विषधर चैनल ले ही लेगा लेकिन सच तो सच ही है कि इतना चरणचुंबक के बावजूद मीडिया में नौकरी सुरक्षित नहीं है।
-गुणानंद जखमोला, वरिष्ठ पत्रकार


विपुल रेगे-

News 18 के प्रबंध संपादक के बारे में आज बहुत खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि अमीश देवगन ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण एथेनॉल बताया जा रहा है। आज भड़ास4मीडिया में भी ये खबर है, इसके अलावा अभिषेक उपाध्याय ने इनके इस्तीफे को लेकर क्रिप्टो पोस्ट डाली है।

ये समय गोदी मीडिया के लिए संकटों से भरा हुआ है। जंतर मंतर पर इन लोगों की प्रशंसा में जो कसीदे गढ़े गए, उससे पूरा सोशल मीडिया गूंज रहा है। अमीश पर आरोप है कि वे एथेनॉल के खिलाफ रिपोर्ट बनाने वाले रिपोर्टर बंधुओं को ऑफ एयर कर रहे थे। आखिर एक दिन तो ये होना ही था।

आखिर कब तक न्यूज चैनल सरकार की प्रशंसा में गीत गा गाकर अपने मालिक की बैंड बजाते रहेंगे। रेवेन्यू गिरता जा रहा है। यदि आज न संभले तो चैनल बंद होने की नौबत आ जाएगी। अमीश देवगन यदि इस्तीफा दे चुके हैं तो अनुमान लगाइए कि अब वे कहां दिखाई दे सकते हैं। ये तो पक्का है कि वे गोदी चैनल पर ही जाएंगे और वहीं करेंगे, जो करते आए हैं।

हाल ही में इनका लवणेन भोज्यं बहुत चर्चित हुआ। भोजन का सौंदर्य नमक है। हालांकि अमीश के शो में नमक नहीं चाटुकारिता का शहद होता था।

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन