Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

DD News उत्तर प्रदेश से प्रशांत तिवारी का इस्तीफा!

लखनऊ। DD News उत्तर प्रदेश में डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट के पद पर कार्यरत प्रशांत तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब वह अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

प्रशांत तिवारी पिछले कुछ समय से DD News उत्तर प्रदेश के डिजिटल प्लेटफॉर्म को संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया मैनेजमेंट, डिजिटल कैंपेन, वेबसाइट प्रमोशन और ऑनलाइन ऑडियंस बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके काम को विभाग के भीतर भी सराहा गया।

इस्तीफे की जानकारी देते हुए प्रशांत तिवारी ने कहा कि DD News के साथ बिताया गया समय उनके लिए सीखने का बेहतरीन अवसर रहा। यहां उन्हें अनुभवी अधिकारियों और साथियों के साथ काम करने का मौका मिला, जिससे उनके पेशेवर अनुभव में काफी बढ़ोतरी हुई।

गौरतलब है कि प्रशांत तिवारी लंबे समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी, SEO, वेबसाइट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ब्रांडिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा वह Akshant Media Consulting के माध्यम से विभिन्न संस्थानों और मीडिया प्लेटफॉर्म को डिजिटल सेवाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं।

इस दरमियान प्रशांत तिवारी ने कहा— “हर सफर कुछ नया सिखाता है। DD News उत्तर प्रदेश में मिला अनुभव हमेशा मेरे साथ रहेगा। अब वक्त है एक नई शुरुआत का। उम्मीद है कि आगे भी आप सभी का स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन