Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार प्रतीक पांडेय ने छोड़ा नवभारत, अमर उजाला से जुड़े!

Man sitting on a brown leather couch in an office lobby, with a patterned wall and the Hindi sign 'Amar Ujala' behind him; a brown bag rests beside him.

युवा पत्रकार प्रतीक पांडेय ने अमर उजाला डिजिटल के साथ अपनी नई पेशेवर पारी की शुरुआत की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा-

“नया पता अमर उजाला डिजिटल है। नवभारत के बाद अब नए सफर का आगाज हो चुका है। बचपन से जिस अखबार को पढ़ते-देखते आए, उस संस्थान से जुड़ना प्रेरणादायक है। सीखने का सिलसिला जारी है।”

प्रतीक पांडेय इससे पहले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में नवभारत से जुड़े हुए थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी शुरुआत प्रयागराज के एक स्थानीय मीडिया संस्थान से की थी। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष से अधिक समय तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दीं और डिजिटल पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर चुके प्रतीक ने लगातार विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अनुभव हासिल किया है। अब उन्होंने देश के प्रमुख हिंदी समाचार संस्थानों में से एक अमर उजाला के डिजिटल विभाग में नई जिम्मेदारी संभाली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन