Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार प्रतिमा शर्मा, हर्ष त्रिवेदी और पंकज कुमार के बारे में सूचनाएं!

डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में प्रोफेशनल मूवमेंट जारी है। दो मीडिया प्रोफेशनल्स ने अपने करियर में नई पारी की शुरुआत की है। वहीं, प्रतिमा शर्मा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है…


वरिष्ठ पत्रकार प्रतिमा शर्मा के करियर को लेकर मीडिया जगत में नई हलचल है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही हिन्दुस्तान टाइम्स (HT) समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा शर्मा को ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वर्तमान में प्रतिमा शर्मा नेटवर्क18 समूह से जुड़ी हुई हैं और समूह की प्रमुख बिजनेस न्यूज वेबसाइट मनीकंट्रोल (moneycontrol) हिंदी की संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में उनके लंबे अनुभव और मजबूत संपादकीय समझ को देखते हुए, HT समूह में उनकी संभावित नियुक्ति को एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।


उधर, हर्ष त्रिवेदी ने रिपब्लिक वर्ल्ड से बतौर कॉरस्पॉन्डेंट अपनी नई भूमिका संभाली है। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताया और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की बात कही।


वहीं पंकज कुमार ने आईएएनएस (Indo Asian News Service) में सीनियर ग्राफिक डिज़ाइनर के रूप में जॉइन किया है। डिजिटल और विज़ुअल जर्नलिज्म के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए, आईएएनएस में उनकी भूमिका को अहम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन