Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

रजत, चित्रा, रूबिका, सुशांत, नविका, सुधीर, अमन, राहुल, अंजना वगैरह-वगैरह से एक जरूरी अपील!

नवीन कुमार-

MOST IMPORTANT I FOR IMMEDIATE ATTENTION

रजत शर्मा, चित्रा त्रिपाठी, रूबिका लियाकत, सुशांत सिन्हा, नविका कुमार, सुधीर चौधरी, अमन चोपड़ा, राहुल कंवल, अंजना कश्यप, वगैरह-वगैरह से एक बहुत जरूरी अपील।

धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के चक्कर में बच्चों से नजरें चुराकर भागे बड़े प्रधान की इज्जत की किरचें उड़ने लगी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मोदी की हवेली के सामने धरने पर बैठ गए हैं और इस्तीफा दो इस्तीफा दो का नारा लगा रहे हैं।

तुरंत अपने-अपने संपादकों से डिसस करके हल्ला बोल, दंगल, जंगल जैसे शो प्लान करो कि राहुल गांधी को देशद्रोह और आतंकवादी कैसे साबित किया जा सकता है। अपने सूत्रों से पता करो, वो तुरंत बताएंगे कि कैसे इसमें चीन या पाकिस्तान का हाथ है।

देखो आधा शो तो मैंने डिजाइल कर दिया है, बाकि अपने संपादकों और प्रोड्यूसरों से बोलकर लिखवा लो। कितना काम करवाते हो यार।

नोट: रजत शर्मा और सुधीर चौधरी बिना टेलीप्रॉम्प्टर के एक लाइन नहीं बोल सकते। उनके शो के प्रोड्यूसर सारे सवाल लिखकर दे दें और समझा भी दें नहीं तो नौकरी चली जाएगी। और सुधीर चौधरी तो डैश डैश डैश के लिए बदनाम है।

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनुभव सिन्हा

    July 21, 2026 at 8:28 pm

    ये तो वाहियात है ना….अपील करने की क्या जरूरत है? आप अपना काम करें। किसी ने पूछा आपसे? उसी तरह लोग अपना काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन