Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कैंसर पीड़ित हिंदुस्थान न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता राजीव चौहान की पत्नी ने मांगी आर्थिक मदद!

Adult man seated in a worn armchair outdoors, wearing a magenta T‑shirt and purple pants, with a nasal oxygen tube.

आजमगढ़। पिछले एक दशक से आजमगढ़ जिले में हिंदुस्तान न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता के रूप में सेवा दे रहे और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार राजीव चौहान गंभीर रूप से बीमार हैं। वह पिछले दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। वर्तमान में उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। कैंसर के साथ-साथ वे टाइफाइड से भी ग्रसित हैं, जिसके कारण उनके शरीर में इतनी कमजोरी आ गई है कि वे स्वयं खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं।

बेहद गरीब परिवार से संबंध रखने वाले राजीव चौहान का परिवार 3 दशक से हॉकर (अखबार वितरण के कार्य) से जुड़ा रहा। और एक दशक से हिंदुस्थान समाचार एजेंसी में जिला संवाददाता है और मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। इनका न तो आयुष्मान कार्ड ही बना है। न शासन प्रशासन से कोई सहयोग ही प्राप्त हो पा रहा है। परिवार में पत्नी और छोटे बच्चे है। अब तक इलाज में पत्नी के जेवर गहने सब बिक चुके है। घर में बच्चों के खाने के लाले पड़े है।

राजीव चौहान की पत्नी गुड्डी चौहान ने समाज के लोगों, पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं जनप्रतिनिधियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक और मानवीय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से यथासंभव मदद कर राजीव चौहान के उपचार में सहयोग करने की अपील की है। सभी से यथासंभव मदद कर राजीव चौहान के उपचार में सहयोग करने की अपील की है।

मोबाइल नंबर- 7007940004
Name- Rajiv Chauhan
Account No- 342302010024042
IFSC CODE- UBIN0534234
Union Bank of India
Branch – kaptanganj Azamgarh

QR code for Rajiv Chauhan's UPI ID 9454224049@pta in a mobile wallet app, with Share and Add QR options visible.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन