Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर से जुड़े रमन मिश्रा, अनुराग मिश्रा की RT हिंदी से नई पारी!

पत्रकार रमन मिश्रा ने अपने करियर की नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्कर ऐप के साथ की है। उन्होंने यहां सीनियर रिपोर्टर के पद पर जॉइन किया है।

कानपुर के मूल निवासी रमन मिश्रा इससे पहले दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यरत थे। स्थानीय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी अच्छी पहचान रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकार जगत के सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रमन मिश्रा अपने अनुभव और पत्रकारिता कौशल के दम पर दैनिक भास्कर ऐप में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


वहीं, पत्रकार अनुराग मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान RT हिंदी के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने जून के मध्य में एसोसिएट एडिटर (Associate Editor) के पद पर जॉइन किया है।

सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए अनुराग मिश्रा ने कहा कि RT की प्रतिभाशाली, युवा और ऊर्जावान टीम का हिस्सा बनकर वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही RT हिंदी का नया कंटेंट दर्शकों के सामने होगा और इसके लिए लोगों से थोड़ा इंतजार करने की अपील की।

अनुराग मिश्रा ने अपने संदेश में लिखा कि फिलहाल पाठक और दर्शक RT का अंग्रेजी संस्करण पढ़ते और देखते रहें, जबकि RT हिंदी के साथ उनकी नई पारी जल्द ही पूरी रफ्तार के साथ सामने आएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन