Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

साल का पहला दिन… ग्रेनो के बिसरख गांव में रावण मंदिर देखने पहुंचे भड़ास एडिटर!

यशवंत सिंह-

साल का पहला दिन …….. ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में रावण मंदिर देखने गया। वहाँ मंदिर तो दो मिले लेकिन किसी में रावण जी की प्रतिमा नहीं मिली। महादेव और अन्य देवता काबिज कराये गए थे।

कोने कबाड़ में एक रथ नुमा वाहन दिखा जिस पर रावण जी का दमदार पोस्टर मिला। यही फोटो खींच लिया। रास्ता तो इतना खराब कि दो कारें आमने सामने से बहुत मुश्किल से पार हो पाती हैं। खुली नालियाँ बजबजाती हुईं!

रावण जी एक प्रकांड विद्वान ब्राह्मण थे। ब्राह्मण महासभा को रावण जी के मंदिर के उद्धार के लिए अभियान चलाना चाहिए। मैं तो मंदिर की स्थिति देखकर घनघोर निराश हुआ।

नए साल में एक घंटे का अधिष्ठान प्रतिदिन करने का तय किया और आज एक घंटे बैठने में कामयाब हुआ। विपश्यना शिविर में अधिष्ठान के बारे में जाना और जिया था। शरीर को बिना हिलाये एक घंटे तक साँसों की आवाजाही को साक्षी भाव से महसूसना और शरीर के अंग प्रत्यंग को स्कैन करना। पहले ही दिन एक घंटे के ध्यान अधिष्ठान ने आनंद से भर दिया।

कर्मकाण्ड और प्रपंच से भरे हमारे समाज में विपश्यना सबसे ताकतवर यंत्र है जीवन को साधने और शांतिमय बनाने के लिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन