Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित कुमार, दीपाली सिन्हा और पुरु शर्मा के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में नियुक्तियों और बदलावों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में तीन मीडिया प्रोफेशनल्स ने नई जिम्मेदारियां संभाली हैं।


रोहित कुमार ने टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET Now Swadesh में प्रोड्यूसर के पद पर नई पारी शुरू की है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि फैक्ट-चेकिंग से बिजनेस पत्रकारिता तक का उनका सफर अब एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे दर्शकों को बाजार, अर्थव्यवस्था और नीतिगत बदलावों को बेहतर ढंग से समझाने की दिशा में काम करेंगे।


वहीं, दीपाली सिन्हा ने इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल GNT (Good News Today) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। एंकर दीपाली सिन्हा ने अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह दर्शकों तक सार्थक और सकारात्मक कहानियां पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही स्क्रीन पर नजर आएंगी।


उधर, मीडिया प्रोफेशनल पुरु शर्मा ने Zee Entertainment Enterprises Limited में मैनेजर–ब्रॉडकास्ट ट्रैफिक के पद पर ज्वाइन किया है। उन्होंने इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के लिए वे आभारी हैं। पुरु शर्मा ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका में सीखने और बेहतर योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन