Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सलोनी अरोड़ा जेल गई

दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक खुदकुशी मामले में आरोपित महिला पत्रकार सलोनी अरोरा को जेल भेज दिया गया। उसके पहले बुधवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर इंदौर की जेएमएफसी कोर्ट में उसे प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कोर्ट ने उसे आगामी 29 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। सलोनी को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करके लाई थी। उसके बाद पहले उसे 5 दिन और बाद में 3-3 दिन का दो बार पुलिस रिमांड दिया गया।

इस तरह कुल लगभग 11 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने केस से सम्बंधित ऑडियो, लेपटॉप, पेन ड्राइव, 4 मोबाइल फोन, सिम आदि जब्त की। उसकी आवाज का नमूना लेकर ऑडियो की आवाज से मिलान हेतु जांच के लिए भेजा।
इसमें एक ऑडियो में उसके द्वारा फोन पर बात करते समय कल्पेशजी से 5 करोड़ रुपये की मांग करते और धमकी देते सुनाई पड़ रही है।

इसी ऑडियो को पुलिस ने इस केस में सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना है क्योंकि इसमें ब्लैकमेलिंग का आरोप सिद्ध हो रहा है।

सुनिए पांच करोड़ रुपये मांगने वाला टेप…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन