Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कल्पेश याग्निक केस : सलोनी के भाई ने कहा- वो अपराधी है, उसने कइयों का जीवन बर्बाद किया, उसे कड़ी सजा मिले

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की मौत के मामले में पुलिस दिल्ली, मुंबई, नीमच और रतलाम में सलोनी अरोरा की तलाश कर रही है। उसकी कॉल डिटेल भी निकाली गई है, जिसमें एक फिल्म वितरक से 2483 बार बात होने की जानकारी मिली है।

एएसपी शैलेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक, सलोनी की कॉल डिटेल निकाली गई तो मुंबई के एक फिल्म वितरक के दो नंबर (मोबाइल व ऑफिस) मिले हैं। मोबाइल पर 2256 और इंदौर स्थित ऑफिस से 227 कॉल होने की जानकारी मिली।

सलोनी के भागने के पूर्व इस फिल्म वितरक की लोकेशन भी उसी क्षेत्र में आ रही थी। उसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। एएसपी के मुताबिक, कॉल डिटेल में कुछ पत्रकारों और नीमच के वकील के नंबर भी आए हैं।

मां हुई बेहोश, भाई ने बताया बहन को अपराधी

पुलिस सलोनी के नीमच स्थित घर भी पहुंची। उसके पिता का निधन हो चुका है। बेटी की करतूत सुनकर मां बेहोश हो गई थी। भाई गुस्से में था। उसने सलोनी से संबंधोंं से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपराधी है। उसने कई लोगों का जीवन बर्बाद किया है। उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक टीम रतलाम (डीडी नगर) निवासी बहन संजना के पास पहुंची। उसने कहा सलोनी से कभी-कभी बात होती थी। पुलिस सलोनी के पूर्व पति लकी को भी तलाश रही है। लकी ने भी सलोनी से प्रताड़ित होकर दूरी बना ली थी।

इन्हें भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन