Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़ एजेंसी की महिला पत्रकार को ट्रक से कुचलने का प्रयास!

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में महिला पत्रकार संजना तिवारी को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल संजना का इलाज फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

संजना तिवारी वसुंधरा स्थित संवाद न्यूज एजेंसी से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता दीनानाथ तिवारी, निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली ने बताया कि बेटी के इलाज में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर पुलिस को तहरीर नहीं दे सके, जिसके बाद अब मामला दर्ज कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, 5 दिसंबर को संजना स्कूटी से घर से निकली थीं। जैसे ही वह लिंक रोड पर पहुंचीं, साइड से चल रहे एक ट्रक चालक ने पहले उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर जान से मारने की नीयत से उन्हें कुचलने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के समय आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल पत्रकार को तत्काल नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां से बाद में जीटीबी अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन