Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे से संस्कृति यादव और RT India से संस्कृति दुबे के बारे में सूचनाएं!

पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संस्कृति यादव ने करियर में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने इंडिया टुडे में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। इस जानकारी को उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल के माध्यम से साझा किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में संस्कृति यादव ने नई भूमिका को लेकर खुशी जताते हुए इसे अपने प्रोफेशनल सफर का अहम पड़ाव बताया। इंडिया टुडे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में से एक है और यहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में वे कंटेंट प्रोडक्शन और न्यूज़ से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगी।


पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत कर रहीं संकृति दुबे ने RT India में प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। करीब छह महीने पहले RT India से जुड़ी संकृति को अपने पहले ही जॉब में चैनल के लॉन्च जैसे अहम और चुनौतीपूर्ण दौर का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

RT India के शुरुआती चरण में संकृति दुबे ने सीखने के साथ-साथ कंटेंट प्लानिंग, प्रोजेक्शन और चैनल को ऑन-एयर करने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। लॉन्च टीम का हिस्सा होने के कारण उन्हें तेज़ रफ्तार कामकाज, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने, टीमवर्क और जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव मिले।

प्रोबेशन पूरा होने के बाद संकृति दुबे ने RT India की टीम और अपने सीनियर्स का आभार जताते हुए कहा कि करियर की शुरुआती अवस्था में भरोसा, मार्गदर्शन और चुनौतियां मिलना उनके लिए बेहद सीखने वाला अनुभव रहा। उन्होंने RT India के भविष्य और अपने पेशेवर सफर को लेकर उत्साह भी जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन