सौरभ द्विवेदी ने शुरू कर दिया है काम फिल्मों में. अब द्विवेदी जी को चाहिए ऐसी संस्था जो दिल्ली और मुंबई को उनके लिए मैनेज कर सके, फिल्मों और पत्रकारिता को उनके लिए संभाल सके। यह काम उन्हें कर के दिया द इंडियन एक्सप्रेस ने और द्विवेदी जी को वह मौका मिला, वह संस्थान मिला जहां वह दोनों काम एक साथ रहकर कर सकते हैं। तो द्विवेदी जी की एक वेब सीरीज पहले आ गई TVF के साथ और अब द्विवेदी जी के एक फिल्म का पोस्टर आया है जिसमें वह संजय मिश्रा के साथ हैं, रसिका दुग्गल हैं और चॉकलेटी बॉय सैफ अली खान भी हैं। द्विवेदी जी की अभी एक वीडियो भी वायरल हुई थी जो मुंबई में है, जहां पर वह फातिमा सना शेख और गिरिजा ओक के साथ दिखाई दे रहे हैं। तो द्विवेदी जी मचाने वाले हैं दोनों जगह धमाल – फिल्मों में भी और पत्रकारिता में भी।


खुशदीप सहगल-
लल्लनटॉप छोड़ चुके पत्रकार सौरभ द्विवेदी का ‘बॉलीवुड लल्लनटॉप अवतार’ सामने आ गया है. कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि सौरभ द्विवेदी ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के हिंदी संस्करण के प्रमुख बन सकते हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है…
एक महीना पहले 42 साल के सौरभ द्विवेदी ने ‘लल्लनटॉप’ छोड़ने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था. सौरभ द्विवेदी अब शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनने वाले नेटफ्लिक्स सीरियल ‘कर्तव्य’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं…
मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज की घोषणा की. इसमें ‘कर्तव्य’ की घोषणा करते हुए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने X पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा- “धर्म और कर्म के युद्ध में, क्या कर्तव्य जीत पाएगा? कर्तव्य देखें, जल्द आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर…”
कर्तव्य में सैफ अली खान, रसिका दुगल और संजय मिश्रा भी हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर सौरभ द्विवेदी की थी. पुलकित के निर्देशन में बन रहे सीरियल ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है…
नेटिज़न्स ने सौरभ द्विवेदी के अभिनय डेब्यू पर मजेदार रिएक्शन्स दिए है-
एक नेटिज़न विशाल पटेल ने ट्वीट किया, “सौरभ जी हर हफ्ते नेतानगरी देखा मैंने…. कभी तो सुराग तो दे दिया होगा कि आप इस लाइन में आ रहे हैं… सरदेसाईराजदीप सर, अगला आपका नंबर है क्या?…”
एक अन्य यूज़र निक्की ने लिखा, “सौरभ द्विवेदी बॉलीवुड के नए कुशा कपिला हैं…”
एक और नेटिजन अनुज ने ट्वीट किया, “ये तो एक्टिंग में आ गए जर्नलिज़्म से… वो भी रेड चिलीज़ और नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट में.. सौरभ द्विवेदी और रेड चिलीज़ के इस कोलैबोरेशन की उम्मीद नहीं थी…”
यूज़र गौरव त्रिपाठी ने लिखा- “ये किस लाइन में आ गए…”
सौरभ यादव ने लिखा- “नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की एक फिल्म आ रही है “कर्तव्य” नाम से जिसमें सौरभ द्विवेदी भी दिखाई देंगे. इसीलिए कहा था कि सौरभ द्विवेदी उतने ही पत्रकार हैं जितने कुमार विश्वास कवि हैं…”


