Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से न्यूज़18 पहुंचे शावन सेन, सुनील कुमार की इस अखबार से नई पारी!

वरिष्ठ पत्रकार शावन सेन ने रिपब्लिक टीवी से इस्तीफा देकर News18 नेटवर्क जॉइन कर लिया है। उन्होंने यहां एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है।

शावन सेन वर्ष 2017 में रिपब्लिक टीवी से जुड़े थे। अपने करीब नौ साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिप्टी एडिटर के रूप में काम किया और चैनल के कई महत्वपूर्ण स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभाली।

अब News18 के साथ नई पारी की शुरुआत करते हुए शावन सेन संगठन की संपादकीय टीम में एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके इस बदलाव को टीवी न्यूज इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है।


वहीं, पत्रकार सुनील कुमार ने प्रिंट मीडिया में नई शुरुआत करते हुए दैनिक सवेरा राष्ट्रीय समाचार पत्र का दामन थाम लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

सुनील कुमार ने लिखा कि इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के बाद अब उन्होंने प्रिंट मीडिया में नई पारी की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्होंने दैनिक सवेरा की प्रबंध निदेशक नेहा और डिजिटल दैनिक सवेरा के निदेशक अभिषेक विज के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।

फरीदाबाद के मूल निवासी सुनील कुमार को मीडिया इंडस्ट्री में लंबा अनुभव है। इससे पहले वह टीवी9 भारतवर्ष, जनतंत्र टीवी, भारत एक्सप्रेस, लाइव टाइम्स, इंडिया डेली, सूर्या समाचार और न्यूज़24 समेत कई प्रमुख समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन