Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर में शिवम शर्मा, PTI में आयुषि का प्रमोशन, R भारत से जुड़ीं शिवांगी ठाकुर

शिवम शर्मा को दैनिक भास्कर में पदोन्नति मिली है। उन्हें चीफ सब एडिटर बनाया गया है।

शिवम शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पदोन्नति की जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि वह नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने अपनी संपादकीय टीम में आयुषि को पदोन्नत करते हुए चीफ सब एडिटर नियुक्त किया है।

आयुषि ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि वह पीटीआई में चीफ सब एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर उत्साहित हैं और अपने करियर के इस नए अध्याय की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।


टीवी पत्रकार शिवांगी बालेश्वर ठाकुर ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ नई पारी शुरू कर दी है। उन्हें नेटवर्क के हिंदी चैनल आर. भारत (R. Bharat) में डिप्टी न्यूज एडिटर नियुक्त किया गया है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने आधिकारिक रूप से उनके स्वागत की घोषणा करते हुए कहा कि शिवांगी बतौर एंकर और फील्ड रिपोर्टर समृद्ध अनुभव के साथ संगठन से जुड़ी हैं। उनकी मजबूत संपादकीय समझ, न्यूज़रूम का अनुभव और प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें तेज़ रफ्तार न्यूज़ एनवायरमेंट में एक अहम भूमिका निभाने में सक्षम बनाती है।

शिवांगी ठाकुर इससे पहले जी न्यूज में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। अपने पत्रकारिता करियर में वह आजतक, इंडिया टुडे, टीवी9 और न्यूज18 इंडिया जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ भी काम कर चुकी हैं। एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पहचान रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन