सीतापुर (उत्तर प्रदेश): से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट IPS शगुन गौतम के यहां खाना बनाने का काम करने वाले शैलेंद्र पाल ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी सरिता पाल ने IPS अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सरिता के अनुसार, IPS के घर हुई चोरी के शक में शैलेंद्र को उठा ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हें दो दिनों तक गायब रखा गया। जब वे घर लौटे, तो उनके शरीर पर बर्बर पिटाई के निशान थे। पत्नी का कहना है कि न केवल शैलेंद्र को बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई और उनकी सैलरी भी रोक दी गई।
इस प्रताड़ना से टूटकर शैलेंद्र ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वर्दी के रसूख के सामने एक गरीब कर्मचारी की यह आपबीती प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। क्या शक के आधार पर किसी को प्रताड़ित करने का अधिकार कानून देता है? परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

सीतापुर में आर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट IPS शगुन गौतम पर गंभीर आरोप लगे हैं.
IPS के आवास पर खाना बनाने का काम करने वाले शैलेन्द्र पाल ने आत्महत्या कर ली.
शैलेन्द्र की पत्नी का आरोप है कि IPS शगुन गौतम पिछले कई दिनों से उसके पति की पिटाई कर रहे थे.
पिछले दिनों IPS शगुन गौतम के घर चोरी हुई थी, इसके बाद एक दिन जीप से कुछ लोग आए और शैलेंद्र पाल को अपने साथ ले गए.
शैलेन्द्र का मोबाइल बंद हो गया और 2 दिन तक उनका पता नहीं था. जब वो घर लौटे तो पूरे शरीर पर चोट के निशान थे.
पत्नी ने बताया कि IPS ने पिटाई तो की है, इसके बाद धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा सब कुछ बर्बाद कर देंगे. शैलेन्द्र पाल की सैलरी भी रोक दी गई.
इन सब से प्रताड़ित होकर शैलेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. अब परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है.
-रणविजय सिंह, पत्रकार
दूसरी कहानी बुलंदशहर की भी देखिए
UP – बुलंदशहर के कांस्टेबल सुधीर के पेट में दर्द की शिकायत थी उसने मुंशी से छुट्टी के लिये कहा. मुंशी ने उसे भला बुरा कह दिया. थानेदार से कहा. थानेदार ने उसे गालियां दी. उसने विरोध किया तो उसे लाइन हाजिर करवा दिया.
सिपाही ने अपनी ठोढ़ी पर सरकारी राइफल की नोंक रखकर गोली चला दी और सुसाइड कर लिया. आगरा निवासी सिपाही सुधीर ठाकुर 2025 बैंच के सिपाही थे. आजकल उनकी ड्यूटी फैंटम में थी.
सुधीर ने सुसाइड से पहले ऑडियो नोट रिकॉर्ड करके थानेदार और सहकर्मियों की कहानी बताई.
ऑडियो सुनिए –
-नरेंद्र प्रताप



