Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अजित पवार की DCM पत्नी सुनेत्रा 25 हजार करोड़ घोटाले की आरोपी हैं, शपथ समारोह में नहीं पहुंचे शरद और सुप्रिया सुले!

अर्पित आलोक मिश्रा-

कल तक भाई की मौत का दुख था लेकिन बात सियासत की आई तो सुनेत्रा पवार (अजित पवार की पत्नी) के शपथ समारोह में शरद पवार नहीं पहुंचे।

ये कह दिया कि उन्हें जानकारी नहीं थी, सुप्रिया सुले भी नहीं पहुंची… सबसे पहली बात तो शपथ इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था, क्योंकि अजित पवार की मौत को चार दिन भी नहीं हुए थे कि सत्ता में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने दख़ल देते हुए डिप्टी CM का पद संभाला।

अब ये सब हुआ भी तो पहले से ही सत्ता से बाहर शरद पवार को शायद ये रास नहीं आया, वो भी तब जब NCP के दोनों गुटों का विलय संभावित था।



दयाशंकर मिश्रा-

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पेज नंबर 17 की ख़बर बता रही है; महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार MSCB (महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक) के ₹25,000 करोड़ के घोटाले में अब भी ED की जांच के दायरे में हैं। ED ने चार्जशीट में उनका और अजीत पवार का नाम लिया है।

अब ED इसकी जाँच कितने दिन जारी रख पाएगी? महाराष्ट्र में हज़ारों किसान 25000 के कर्ज़ के लिए जान दे चुके हैं, उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोग 25 हज़ार करोड़ के घोटाले में नाम होने के बाद उप-मुख्यमंत्री आसानी से बन सकते हैं।

पहले पन्ने की ख़बर 17 नंबर पर होने और TV चैनलों पर ऐसी ख़बर न चलने के ‘फ़ायदे ही फ़ायदे’ हैं।

हिन्दुत्व और नफ़रत की लहर से सर्वशक्तिमान RSS के स्वयंसेवकों के खिलाफ़ मीडिया के आत्मसमर्पण ने राजनेताओं का जीवन सवालों से परे कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन