नई दिल्ली: मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री के वरिष्ठ प्रोफेशनल सुनील कुमारन ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) Times Of India Group में बतौर डायरेक्टर – स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के रूप में नई पारी शुरू की है। यह जानकारी उनके लिंक्डइन प्रोफाइल अपडेट से सामने आई है। उन्होंने दिसंबर 2025 में यह जिम्मेदारी संभाली है और उनकी तैनाती मुंबई में होगी।
सुनील कुमारन को 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें ब्रॉडकास्ट, मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र शामिल हैं। उनका पेशेवर सफर कंटेंट स्ट्रैटेजी, रेवेन्यू लीडरशिप और कम्युनिकेशंस जैसे अहम क्षेत्रों में फैला हुआ है।
टाइम्स ग्रुप से पहले कुमारन रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क से जुड़े रहे, जहां उन्होंने सात साल से अधिक समय तक काम किया। वे अगस्त 2025 से दिसंबर 2025 तक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रहे, जबकि इससे पहले तीन वर्षों तक मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) की भूमिका निभाई।
रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने 2018 से 2022 के बीच THWINK में कंट्री हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। इस दौरान उन्होंने ऑडियो और डिजिटल कंटेंट, डेटा व इनसाइट आधारित कंटेंट स्ट्रैटेजी, पॉडकास्ट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और उद्देश्य आधारित अभियानों पर काम किया।
अपने करियर के शुरुआती दौर में सुनील कुमारन डेंट्सु एजिस नेटवर्क की कंपनी द स्टोरीलैब में कंट्री हेड रहे, जहां उन्होंने ब्रांड्स और विज्ञापनदाताओं के लिए एंटरटेनमेंट कंटेंट की रणनीति, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का नेतृत्व किया।
इसके अलावा वे यूनिवर्सल मैकैन, रेडिफ्यूजन DY&R, indya.com, लो एंड पार्टनर्स वर्ल्डवाइड, JWT और साची एंड साची एडवर्टाइजिंग जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्लानिंग, मीडिया बाइंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और बिजनेस ग्रोथ से जुड़े अहम दायित्व निभाए।



RAVI KHAVSE
December 26, 2025 at 10:19 pm
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश