सुशील शुक्ला-
शाहजहांपुर के पत्रकार संगठनों के इतिहास में एक नई इबारत जोड़ते हुए सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का सत्र 2026 का वार्षिक चुनाव मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्णतः लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ।
चुनाव में कुल मतदाता की संख्या100 रही जिसमें टोटल 94 वोट पड़े और 6 वोटर अनुपस्थित रहे। वहीं पत्रकार वोटरों ने आनंद शर्मा (55 वोट) को जिलाध्यक्ष व सुशील शुक्ला (58 वोट) को जिताकर महामंत्री की सौंपी कमान है।
मतदान से लेकर मतगणना तक की संपूर्ण प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अजय वर्मा एडवोकेट अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान सहायक चुनाव अधिकारी, प्रेमशंकर गंगवार चुनाव अधिकारी, राजीव रंजन मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, यूनियन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार, वरिष्ठ पत्रकार उदित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शिशांत शुक्ला व पूर्व महामंत्री दीपक दीक्षित शामिल रहे। दिनभर चली गहमागहमी के बीच कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकारों ने मतदान कर संगठनात्मक लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
मतगणना के उपरांत घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर आनंद शर्मा जो कि सरस्वती मंथन समाचारपत्र के सम्पादक हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित सक्सेना भारत समाचार वाले को पराजित कर विजय हासिल की। जबकि महामंत्री पद पर सुशील शुक्ला भौकाल न्यूज वालों ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई। जिला महामंत्री सुशील शुक्ला के प्रतिद्वंदी संतोष उपाध्याय को बहुत ही कम मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमलेश पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। परिणाम घोषित होते ही विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए चुनाव टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। चुनाव के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केपी गुप्ता भी चुनाव स्थल पर पहुंचे और पत्रकारों द्वारा अपनाई गई लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना की।
गौरतलब है कि शाहजहांपुर में यह पहला अवसर है जब किसी पत्रकार संगठन का चुनाव पूर्णतः मतदान के माध्यम से कराया गया। इस निर्वाचन की गूंज न केवल जिले में बल्कि आसपास के जनपदों में भी सुनाई दे रही है, जिसे पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक चेतना का सशक्त संकेत माना जा रहा है। इस मौके पर नगर व ग्रामीण अंचल से तमाम पत्रकार बंधु मौजूद रहे।


