Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब चैनल ‘द कॉन्फ्लिक्ट लेंस’ और ‘साल्ट बॉय लुटयंस’ के एक लाख सब्सक्राइबर्स पूरे!

प्रशांत शुक्ला-

आप लोगों ने कमाल कर दिया! ये वो 1 लाख साथी हैं जिन्होंने मेरी बात सुनना चुना है। 10 महीने पहले जब इस चैनल पर पहला वीडियो किया तो सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी ये संख्या पा लेंगे।

तमाम उन साथियों का शुक्रिया जिन्होंने टीवी के बाद इधर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। जिन्होंने कहीं न कहीं, किसी ना किसी स्तर पर मदद की।


अनिल शारदा-

आज Salt by Lutyens के 10,000 सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं।

आँकड़े छोटे हों या बड़े, असल मायने उनमें छिपे भरोसे और उम्मीद के होते हैं। यह 10,000 सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि उन लोगों का साथ है जो चाहते हैं कि सवाल पूछे जाएँ, सच सामने आए और पत्रकारिता सिर्फ शोर नहीं, जिम्मेदारी भी बने।

पिछले पाँच महीनों में कई बार डर भी लगा। कई बार यह लालच भी आया कि हम भी वही क्यों नहीं कर रहे जो बाकी लोग कर रहे हैं। तेज़ रास्ते हमेशा सामने थे, लेकिन हर बार ठहरकर यही समझ आया कि जल्दी पहुँचने से ज्यादा ज़रूरी है सही रास्ते पर चलना।

हमने आसान रास्ता नहीं चुना। हमने धीमे चलने, सीखने और हर दिन थोड़ा बेहतर होने का रास्ता चुना है। उतार-चढ़ाव आएंगे, संदेह भी आएगा, लेकिन अगर इरादा साफ हो तो छोटा कदम भी आगे बढ़ने की ताकत देता है।

यह 10,000 उसी भरोसे का पहला पड़ाव है। दिल से शुक्रिया, इस सफर में साथ देने के लिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन