Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जब TOI के हिंदी संस्करण पर एसपी सिंह ने यूँ पानी फेर दिया था!

शकील अख्तर-

जो काम समीर जैन नहीं कर पाए वह अब गोयनका के वंशज कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस हिंदी में। लल्लनटॉप वाले सौरभ द्विवेदी संभालेंगे।

1990 के शुरुआती दशक में समीर जैन टाइम्स आफ इंडिया (TOI) का हिंदी संस्करण निकालने की योजना बना रहे थे। मगर उस समय के नवभारत टाइम्स के कार्यकारी संपादक एसपी सिंह ने इसका विरोध किया। नवभारत टाइम्स छोड़ दिया। समीर जैन को अपना प्रोजेक्ट वापस लेना पड़ा।

प्लान यह था की नवभारत टाइम्स मौलिक हिंदी अखबार के रूप में न छपकर टाइम्स आफ इंडिया के हिंदी अनुवाद के रूप में आएगा। एसपी एक हिंदी अखबार को अंग्रेजी का अनुवाद बनाने के लिए राजी नहीं थे।

हिंदी अखबारों के बड़े संपादकों के रूप में कई लोगों के नाम लिए जाते हैं। मगर उसूल के लिए लड़ जाने वाले संपादक एसपी सिंह ही थे। खैर वह बात अलग है। कभी बड़ा इस पर लिखेंगे।

फिलहाल यह देखना होगा की एक्सप्रेस हिन्दी निकलने के बाद जनसत्ता का क्या होगा? वैसे तो वह समाप्त प्रायः ही है।

हिंदी पत्रकारिता में बहुत दिनों से कोई हलचल नहीं थी। ‌देखते हैं यह नया अखबार क्या करता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन