Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दो अखबारों से दो महिला पत्रकारों की नई पारी, एक कॉपी एडिटर तो दूसरी विशेष संवाददाता बनी

प्रिंट मीडिया से दो महिला पत्रकारों ने नई पारी की शुरूआत की है। इनमें से एक को कॉपी एडिटर और दूसरी को स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है


मीडिया प्रोफेशनल ज्योत्सना बसोतिया ने देश के प्रतिष्ठित समाचार समूह द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वह बेंगलुरु टाइम्स में चीफ कॉपी एडिटर का पद संभाला रही थीं।

इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “एक नया दरवाजा खुल रहा है। बेहद खुशी के साथ मैं बेंगलुरु टाइम्स में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में द टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़ रही हूं।”

ज्योत्सना बसोतिया की इस नई नियुक्ति पर मीडिया जगत के सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


उधर, निमिषा सिंह ने अखबार देशोन्नति ज्वाइन किया है। जहां उन्हें विशेष संवाददाता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर निमिषा लिखती हैं-

एक नई शुरुआत!

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन के साथ 3 वर्षों के अनुभव और उसके बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ फ्रीलांस पत्रकारिता के एक लंबे सफर के बाद, मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि मैं पुनः मुख्यधारा की पत्रकारिता में लौट आई हूँ। महाराष्ट्र के प्रमुख और व्यापक सर्कुलेशन वाले समाचार पत्र ‘देशोन्नति’ और राष्ट्रप्रकाश के साथ जुड़कर अब मैं दिल्ली में ‘Special Correspondent’ के रूप में अपनी सेवाएं दूंगी। संस्थान से मिले सम्मान और आत्मीयता ने इस नई पारी को बेहद खास बना दिया है। पत्रकारिता के साथ-साथ मेरे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस नई जिम्मेदारी के लिए आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं की आकांक्षी हूँ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन