Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़े विपुल दास, सुहैब चौधरी ने इंडिया न्यूज छोड़ा

मीडिया जगत से पत्रकार विपुल दास और सुहैब चौधरी को लेकर सूचनाएं सामने आई हैं। एक ने द फाइनेंशियल एक्सप्रेस और दूसरे ने इंडिया न्यूज में अपनी पारी को लेकर जानकारी साझा की है।


युवा पत्रकार विपुल दास ने सोशल मीडिया पर लिखा है-

“देश के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय समाचार मंचों में से एक (फाइनेंशियल एक्सप्रेस) के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस अवसर के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सीखने, आगे बढ़ने और पाठकों तक उपयोगी एवं सार्थक खबरें पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।”


दूसरी तरफ, सुहैब चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंडिया न्यूज से विदाई की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि यह सफर उन्हें केवल खबरें बनाना ही नहीं, बल्कि दबाव में शांत रहना, समय की अहमियत समझना और हर दिन खुद को बेहतर बनाना भी सिखा गया।

उन्होंने न्यूज़रूम के अनुभवों और साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां बिताया गया हर दिन, हर बुलेटिन और हर चुनौती उनकी यादों का हिस्सा रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन