Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक सजग और जागरूक पत्रकार योगेश वाजपेयी जी चले गए!

महेश शर्मा-

कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धेय योगेश वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे. स्वर्गीय वाजपेयी टाइम्स ऑफ इंडिया, न्यू इंडियन एक्स्प्रेस में सीनियर पोजीशन पर थे. मुझे उनका सानिध्य लम्बे समय तक प्राप्त था.

कानपुर में पत्रकारिता का ककहरा मैंने उन्हीं से सीखा. उनकी विजय सुपर स्कूटर से उन्हें पीछे बैठाकर शहर की सड़के नापी. पहला ब्रेक स्वतंत्र भारत में मुझे उन्हीं ने दिलाया था जिसका उल्लेख मैंने अपनी पुस्तक रफनोट्स में किया है.

योगेश जी जूनियर का बहुत ख्याल रखते थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें.


अंबरीश कुमार-

योगेश वाजपेयी चले गए… योगेश जी करीब डेढ़ महीने तक इंडियन एक्सप्रेस में मेरे बॉस रहे जब तक छत्तीसगढ़ राज्य बन नहीं गया मुझे उन्हीं से ख़बरों का निर्देश लेना था वे भोपाल में थे मैं रायपुर में।

वरिष्ठ पत्रकार योगेश वाजपेयी जी

मैंने उनसे पूछा, क्या खबर करनी होगी? उन्होंने पूछा, क्या छत्तीसगढ़ को देखा है? मैंने बताया अभी नहीं। उन्होंने कहा एक महीना छत्तीसगढ़ को देखूं। होटल और टैक्सी का बिल उन्हें भेज दूं। मैंने कहा खबर.. तो बोले पहले राज्य को समझूँ। बाकी राज कमल झा से वे बात कर लेंगे।

खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ में दूर दराज के इलाकों में होटल तो होता नहीं था डाक बंगला होता और गाड़ी मेरे पास थी। कोई ज्यादा खर्च भी नहीं हुआ और मैंने खबर देनी शुरू की।

उनका एक और निर्देश था हफ्ते में चार पांच खबर से ज्यादा न हो और जो खबर बनाई जाए वह महत्वपूर्ण हो। ग़ज़ब का व्यक्तित्व था। लखनऊ पहुंचा जनसत्ता देखने तो वे टेलीग्राफ में लखनऊ आ चुके थे। एक सजग और जागरूक पत्रकार। विनम्र श्रद्धांजलि।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Mandhata Singh

    February 4, 2026 at 5:50 am

    योगेश जी का सानिध्य मुझे भी मिला था। बेहद विनम्र और मृदुल स्वभाव के योगेश जी कानपुर में मेरे प्रिय लोगों में से एक थे। कानपुर स्वतंत्र भारत में तब मैं कार्यरत था । बड़े भाई की तरह मैं उनसे स्नेह रखता था। आज भड़ास में उनके निधन की खबर से मन इसलिए भी दुख से और भर गया कि कानपुर छोड़ने के बाद फिर उनसे मिलना कभी नहीं हो पाया।
    विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिवार को यह दुख सह पाने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन