Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

काशी पत्रकार संघ के पूर्व पदाधिकारी योगेश गुप्ता पर फर्जी प्रपत्र बनाने और धोखाधड़ी करने का मुकदमा!

वाराणसी| काशी पत्रकार संघ के पूर्व पदाधिकारी योगेश कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित गंभीर धाराओं में वाराणसी के आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

मुकदमा संख्या 30-2026 के तहत बीएनएस 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 115(2), 352 और 351(2) की धाराओं में अपराध पंजीकृत किया गया है।

पीड़ित दिलीप कुमार की तहरीर पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा। योगेश कुमार गुप्ता पर, पीड़ित के पिता व काशी पत्रकार संघ के पूर्व पदाधिकारी वंशीधर राजू के फ्लैट को फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के जरिये हड़पने का आरोप लगा है।

एफआईआर की प्रति देखें…


पत्रकार योगेश गुप्त का पक्ष….

यह मनगढंत कहानी पर आधारित एफआईआर है। ये जो आवेदन है, यह पिछले वर्ष मई से चल रहा है। मैंने गत 23 दिसम्बर को इसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय में केस लगा रखा है और एसीपी ऑफिस में न्यायालय केआदेश के कॉपी भी लगा रखी है। सिविल सूट के बावजूद इसने कुछ लोगों की मिलीभगत से थाने में केस दर्ज कराया है। जो होगा, देखा जाएगा। कुल मिलाकर कहूं तो ये मेरी ईमानदारी और साफगोई का परिणाम है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन