Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री का फर्जी OSD बनकर जनता टीवी के रिपोर्टर ने लूटे 41 लाख रुपये, देखें FIR

वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जनता टीवी के रिपोर्टर धर्मेंद्र चौबे पर 41 लाख रुपये लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है. दर्ज की गई एफआईआर में रिपोर्टर के साथ एक परमहंस गुप्ता नामक दरोगा, रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट का मालिक और एक अज्ञात को भी शामिल किया गया है.

आरोप है कि जनता टीवी के रिपोर्टर ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं, प्रकरण में शामिल परमहंस गुप्ता थाना सारनाथ का पूर्व प्रभारी निरीक्षक रह चुका है. मामले को अंजाम देते हुए यह दोनों सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुए हैं. जिसमें इनके हाथ में रुपयों से भरा बैग भी दिखाई दे रहा है.

लूट के इस मामले में इन चार लोगों के खिलाफ वाराणसी के थाना सारनाथ में अपराध संख्या- 518/2024 के तहत 319(2), 309(4), 3 व 4 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामले में जनता टीवी के यूपी हेड अनिल कुमार ने भड़ास को बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है. एक एफआईआर भी प्राप्त हुई है. मैंने मामले को ऊपर भेज दिया है. कंपनी जो भी निर्णय लेगी धर्मेंद्र चौबे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

देखें एफआईआर…

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. प्रोफेसर शरद कुमार

    November 15, 2024 at 7:55 pm

    पूरी घटना हतप्रभ करने वालीं हैं। वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध स्थल सारनाथ क्षेत्र में घटित ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मीडिया कर्मी के द्वारा किया गया ये कृत्य और भी शर्मनाक हैं। सरकार को मीडिया के दुरूपयोग को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। थाना प्रभारियों से कानून व्यवस्था को बनाये रखने की पूरी उम्मीद की जाती है। अफ़सोस है कि पूरी घटना में थाना प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन