Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

त्रिपुरा के वरिष्ठ पत्रकार बिमान धर की 30 वर्षीय पोते समेत सड़क हादसे में मौत!

Red hatchback severely crushed in a crash, with a smashed front end and debris around it

अगरतला: त्रिपुरा के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक बिमान बिहारी धर की सड़क हादसे में मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उनके साथ 30 वर्षीय पोता राजीब पॉल भी मौजूद था।

हादसा आज गुरुवार को उस वक्त हुआ जब गोमती जिले के बगमा के पास अगरतला-सबरूम राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार एक बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, बिमान धर अपने पोते राजीब द्वारा चलाई जा रही कार से उदयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करिया मुरा के पास उनकी कार की बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की। दोनों को गोमती जिला अस्पताल, उदयपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पत्रकार बिमान धर और उनके पोते की मौत से त्रिपुरा के मीडिया जगत में शोक की लहर है। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी दोनों की मौत पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बिमान धर के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं, जो कोलकाता में रहते हैं। वहीं, राजीब दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला आया हुआ था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन