Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

बीजेपी की फेक न्यूज़ फैक्ट्री के सरगना अमित मालवीय की विदाई आज हो ही गई!

उनकी जगह किन्हीं दीपक म्हास्के को लाया गया है

Hindi document page listing media coordinators and social media coordinators with names and their locations, plus an official seal and signature at the bottom.

बीजेपी आईटी सेल का नया हेड है ये, हेड बनते ही इसने अपना अकाउंट लॉक कर लिया है। मतलब अंदर बहुत सारा माल मसाला है, गाली गलौज है, उन सबको डिलीट कर के उसके बाद पब्लिक करेगा अब ये अकाउंट।
-दिलीप सिंह राजपुरोहित

Profile page for Arun Yadav (@BeingArun28): blue verified badge, private account, bio and location (Gurgaon, India), joined 2015, 9,388 following and 811K followers, follow button visible.

सुप्रिया श्रीनेत-

BJP की फेक न्यूज़ फैक्ट्री के एक सरगना अमित मालवीय की विदाई आज हो ही गई. बेहद नाकारा सोशल मीड‍िया हेड थे – जिन्होंने फ़र्ज़ी ख़बरें चला कर गंध फैलाई.

कांग्रेस ने सोशल मीड‍िया पर लगातार इनके फेक नैरेटिव को रौंदा, सच कहा, इनके झूठ का पर्दाफाश किया – जिसका नतीजा है युवा हमसे जुड़ते गए और आज सारे platforms पर कांग्रेस engagement और reach दोनों में BJP से मीलों आगे है.

एक दो बार आमना-सामना हुआ तो पता चला – ये भाई तो बोल ही नहीं पाता. अब नई सोशल मीडिया टीम आई है…एक से एक गालीबाजों और नफरतियों को भरा गया है.

फ‍िलहाल सब अपने अपने अकॉउंट लॉक करके सफाई में लगे हैं. इन लोगों के पुराने पोस्ट इतने गंदे, वाहियात और अश्लील हैं कि अकाउंट लॉक करना पड़ा.

खैर, नई वाली टीम को शुभकामनाएं, आपकी लड़ाई बेहद कठ‍िन होने वाली है. हारने को तैयार रहें.

हम आपकी हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं, आपको करारा जवाब देने, आपके झूठ का पर्दाफाश करने और लोगों के हक की बात करने!


भाजपा ने आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया है और उनकी जगह किन्हीं दीपक म्हास्के को लाया गया है।
मालवीय जी के नेतृत्व में भाजपा ने गालीबाजी के क्षेत्र में पिछले बारह साल में नये से नये कीर्तिमान स्थापित कर देश और समाज की जो ‘सेवा ‘की है, वह सचमुच अतुलनीय है मगर लगता है उन्हीं की बलि ले ली गई। म्हास्के जी के लिए उन कीर्तिमानों के आगे जाना संभव‌ होगा या नहीं, कहना कठिन है। वह आगे नहीं जा पाए तो पार्टी की ‘छवि’ धूमिल होगी।
संभव है अमित मालवीय को संगठन से बाहर कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली हो क्योंकि भाजपा अपने ऐसे स्वयंसेवक को बीच रास्ते पर बेसहारा तो छोड़ नहीं सकती। हो सकता है, गाली के आगे जाने की कोई योजना हो!मोदी है तो मुमकिन है।
-विष्णु नागर, वरिष्ठ पत्रकार


पुष्प रंजन-

ये तो केवल 20 फीसद हुआ. 65 नेताओं में केवल 13 महिलाएं? नई टीम में 21 नारी रखते, तब 33 प्रतिशत होता।

लो जी, तैयार हो गई नई टीम. बीजेपी ने अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है. उनकी जगह सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के बनाए गए हैं. स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है. कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं. इनमें 13 महिलाएं हैं. यूपी से कुल 8 नेता टीम बीजेपी में शामिल हुए हैं. जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

उपाध्यक्ष कौन कौन बने?
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है.

राष्ट्रीय महामंत्री कौन?
विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं.

राष्ट्रीय मंत्री कौन-कौन?
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन