Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

दैनिक भास्कर डिजिटल से अलग हुए पत्रकार अवनीश मिश्रा!

Man in a green polo shirt smiles beside a large red banner that reads 'World Press Freedom Day' with '3 May 2026', featuring a fist gripping a pencil.

पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा को लेकर सूचना है कि उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल छोड़ दिया है। वह संस्थान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत थे।

अवनीश, दैनिक भास्कर में करीब एक साल तीन महीने रहे। इससे पहले वह दैनिक जागरण नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ब्यूरो चीफ के तौर पर तैनात थे।

मूलरूप से फैजाबाद (अयोध्या) के रहने वाले अवनीश ने साल 2015 में रिपोर्टर के तौर पर दैनिक जागरण से पत्रकारिता शुरू की थी। इसके बाद 2019 में सीनियर क्राइम रिपोर्टर के पद पर प्रमोट हुए।

21 जनवरी 2023 में साहिबाबाद के ब्यूरो चीफ रहे। यहां से नोएडा भेजे गए थे। दैनिक भास्कर से विदाई की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा-

एक यादगार और सुनहरे सफर को यहीं विराम दे रहा हूं।
दैनिक भास्कर डिजिटल से जुड़ी यादें, अनुभव और यहां मिले साथ को हमेशा संजोकर रखूंगा।
सभी साथियों और वरिष्ठों का दिल से आभार।
बाय-बाय दैनिक भास्कर डिजिटल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन