Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर “आज की ख़बर” न्यूज़ चैनल के दावे पर लगी मुहर!

Forwarded WhatsApp message with a YouTube video thumbnail showing an elderly man in orange robes and a temple, with a play button and 'View channel' text, timestamp 9:55 AM.

लखनऊ: ‘आज की ख़बर’ न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि उसने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े घटनाक्रम पर सबसे पहले और सटीक जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई। चैनल के अनुसार, 25 जून 2026 को सुबह 9 बजे उसने सबसे पहले यह खबर प्रसारित की थी कि ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

चैनल ने उसी समय यह भी कहा था कि रामभक्तों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा और दान पूरी तरह सुरक्षित है तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बाद में आधिकारिक घटनाक्रम सामने आने के बाद चैनल ने इसे अपनी खबर की पुष्टि बताया।

चैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया है कि ‘आज की ख़बर’ केवल खबर दिखाने वाला मंच नहीं, बल्कि तथ्यों और विश्वसनीय जानकारी को सबसे पहले दर्शकों तक पहुंचाने वाला समाचार चैनल है।

उधर, इस घटनाक्रम को लेकर बताया गया कि ‘आज की ख़बर’ के चेयरमैन का संदेश संबंधित पत्रकारों को अगले दिन सुबह 10 बजे से पहले ही मिल गया था, लेकिन आवश्यक पुष्टि और तथ्यों के सत्यापन की प्रक्रिया के कारण कुछ घंटों बाद खबर प्रकाशित की जा सकी। बाद में घटनाक्रम सामने आने पर यह खबर सही साबित हुई।

मूल खबर…

‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल एक्सक्लूसिव : राम मंदिर ट्रस्ट में मचा भूचाल, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन