Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में बीएस गुलियानी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

हरियाणा के नवगठित प्रेस एसोसिएशन जर्नलिस्ट (पी एंड ई) की मीटिंग अंबाला शहर स्थित एसोसिएशन के मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष बी एस गुलियानी की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में एसोसिएशन की सात सदस्यीय कमेटी के अलावा अंबाला के प्रमुख समाचार पत्रों के पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे। 

हरियाणा के नवगठित प्रेस एसोसिएशन जर्नलिस्ट (पी एंड ई) की मीटिंग अंबाला शहर स्थित एसोसिएशन के मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष बी एस गुलियानी की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में एसोसिएशन की सात सदस्यीय कमेटी के अलावा अंबाला के प्रमुख समाचार पत्रों के पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे। 

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बी एस गुलियानी ने एसोसिएशन के एजेंडे  को सभी पदाधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नवगठित पंजीकृत एसोसिएशन 2012 के नियमों एवं शर्तों के अनुरूप कार्य करेगा। एसोसिएशन से जुड़ने वाले सभी पत्रकारों एवं छायाकारों का पांच लाख का बीमा उनके सदस्यता पत्र के साथ ही किया जाएगा। एसोसिएशन पत्रकारों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा। 

गुलियानी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा सात सदस्यीय गवर्निंग बॉडी बनाई गई है, जो कि एसोसिएशन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाएगी। इसके अलावा पांच सदस्यीय चयन समिति का भी गठन किया गया, जो कि सदस्यता फार्मों का निरीक्षण कर आवेदक पत्रकार एवं छायाकार को सदस्यता प्रदान करेगी। नवगठित एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी में हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बी एस गुलियानी, वरिष्ठ उपप्रधान आरती दलाल, उपापध्यक्ष नीतिन कुमार, महासचिव रंजन गुप्ता, कैशियर निरूपम कुमार, प्रैस सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव धर्मसिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मुकेश शर्मा, गुलशन कुमार, शंकर वर्मा, दीपक बख्शी, नरेश सैनी व अन्य पत्रकार मौजूद रहे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन