Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

तीन दशक बाद रूस के प्रतिष्ठित अखबार ‘नोवाया गजेटा’ का मॉस्को दफ्तर बंद, सरकारी दबाव का हवाला

रूस के सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र अखबार ‘नोवाया गजेटा’ ने सरकारी अधिकारियों के लगातार दबाव का हवाला देते हुए सोमवार को अपना मॉस्को कार्यालय बंद कर दिया। 1993 में शुरू हुए इस अखबार के छह पत्रकारों की हत्या हो चुकी है।

रूसी अखबार नोवाया गजेटा का मॉस्को दफ्तर तीन दशक बाद बंद, सरकारी दबाव का हवाला

मॉस्को, नौ नवंबर (एपी)। रूस के सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र समाचार पत्र ‘नोवाया गजेटा’ ने सरकारी अधिकारियों के लगातार दबाव का हवाला देते हुए सोमवार को मॉस्को स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया।

यह रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय-सह-आवास ‘क्रेमलिन’ के प्रति आलोचनात्मक खबरें प्रकाशित करने वाला आखिरी प्रमुख स्वतंत्र मीडिया संस्थान था।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन में सैनिक भेजे जाने के बाद अन्य स्वतंत्र मीडिया संस्थानों ने या तो अपना कामकाज बंद कर दिया था या विदेश से अपना संचालन शुरू कर दिया था।

समाचार पत्र ने 30 अक्टूबर को जारी एक बयान में कहा था कि रूसी अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने ‘‘हमारे संपादकीय दल को कामकाज बंद करने के लिए मजबूर किया है।’’

समाचार पत्र की ओर से कहा गया है:

‘‘इस देश में मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को समाप्त कर दिया गया है और अब उनकी रक्षा करना अपराध माना जाता है। चुनाव और निर्वाचित शासी निकायों को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया गया है, नागरिक समाज का सफाया कर दिया गया है तथा विवेक की स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा को कुचल दिया गया है।’’

वर्ष 1993 में शुरू हुआ ‘नोवाया गजेटा’ अपनी बेबाक पत्रकारिता और रूस में मानवाधिकारों के उल्लंघन तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जाना जाता है।

इस अखबार के छह पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। इनमें अन्ना पोलितकोव्स्काया भी शामिल थीं, जिन्होंने राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के पहले कार्यकाल की शुरुआत में दूसरे चेचन युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों की खबरें दी थीं। वर्ष 2006 में उन्हें उनके ही अपार्टमेंट की इमारत में गोली मार दी गई थी।

सोमवार को कार्यालय में कामकाज के आखिरी दिन पत्रकारों ने समाचार कक्ष की दीवार पर लगी अपने दिवंगत सहयोगियों की तस्वीरें उतारीं। इसी समाचार कक्ष में संवाददाता और संपादक अपनी खबरों की योजना बनाते थे।

‘नोवाया गजेटा’ की संपादक तातियाना ब्रित्स्काया ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से उन्हें लगभग हर दिन इस समाचार पत्र के बंद होने की आशंका रहती थी।

इससे पहले रूसी सशस्त्र बलों को बदनाम करने के आरोप में अखबार पर जुर्माना लगाया गया था और उसे ‘विदेशी एजेंट’ भी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद अंतिम झटका देते हुए समाचार पत्र को मॉस्को स्थित अपना कार्यालय खाली करने का आदेश दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन