Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर के कर्मचारियों पर वेतन कटौती के साथ कोरोना की मार

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर के कर्मचारियों पर इस समय विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रबंधन ने कर्मचारियों की सैलरी में 20 से लेकर 40 फीसदी की कटौती तीन महीने पहले से ही कर रखी है। वहीं, अब एक के बाद एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में संपादकीय के पांच तथा पीटीएस के एक, विज्ञापन के एक समेत कई लोग कोरोना पाजिटिव पाए गये हैं। कई की तबीयत खराब है। इसके बाद भी प्रबंधन अपने कर्मचारियों की जांच नहीं करा रहा है। कारण कि कहीं अखबार न बंद करना पड़े।

कर्मचारी पहले ही वेतन कटौती की मार से जूझ रहे थे। अब कोरोना से उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। कोरोना का इलाज कराएं कि घर का खर्चा चलाएं, ऐसी स्थिति प्रभात खबर के कर्मचारियों के सामने आ गई है।

संस्थान का प्रबंधन भी उनका साथ नहीं दे रहा है। बीमार पड़े कर्मचारियों को धौंस देकर ऑफिस बुला रहा है। कभी भी संस्थान के किसी कर्मचारी के साथ अनहोनी हो सकती है। जिला प्रशासन भी इस मामले में अपनी आंख और कान बंद किये हुए है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन