Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रशांत भूषण ने डॉ मनमोहन सिंह से माफ़ी माँगी!

नवीन कुमार-

प्रशांत भूषण का नैतिक बल बहुत बड़ा है। वह हमारे बीच के वास्तविक जन बुद्धिजीवी हैं इसलिए अन्ना आंदोलन में शामिल होने के लिए माफी माँग रहे हैं।

लेकिन यह सोच कि प्रशांत और योगेंद्र यादव जैसे लोग न होते तो अन्ना आंदोलन खड़ा ही न होता, या उनकी वजह से इस देश के लोग भुगत रहे हैं, यह प्रचंड मूर्खता के सिवा कुछ नहीं है।

ऐसे कुंजी बुद्धिजीवी प्रशांत भूषण पर हमला बोलकर अपनी मूर्खता के पक्ष में विद्वता की वैधता हासिल करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मंचीय लोग आपको चौराहों पर कभी नज़र नहीं आएंगे। कभी नहीं।

ऐसे लोग स्वजातीय गिरोहों में सुविधाजनक तरीके से रहना पसंद करते हैं और विपरीत परिस्थितियों के लिए विचरण की पर्याप्त संभावनाएं बचाकर रखते हैं।


प्रशांत भूषण साहब ने सॉरी कह दिया लेकिन उन जैसे प्रतिष्ठित जनों की इस ग़लती की सज़ा देश की पीढ़ियाँ भुगतेंगी.. भुगत रही हैं।

अन्ना आंदोलन वह ट्रोजन हॉर्स था जिसमें बैठ के RSS देश की सत्ता तक पहुँचा।

हम तब भी यही कह रहे थे लेकिन जनता को दिग्भ्रमित करने में सफल रहे ऐसे लोग।

-अशोक कुमार पांडेय


दो फिट की दूरी पर खड़े होकर अपने देश के प्रधानमंत्री पर उंगली उठाकर सवाल पूछने के लिए पत्रकार के अंदर जितना साहस चाहिए उससे अधिक भरोसा प्रधानमंत्री का लोकतंत्र में चाहिए…कोई पत्रकार ऐसा करने की हिम्मत तभी दिखा पाएगा जब उसे पता हो कि प्रधानमंत्री का लोकटंत्र पर अटूट भरोसा है।5 साल तक वित्त मंत्री और दस साल तक प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि! – अमित चतुर्वेदी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन