Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

बिजनेस टुडे (इंडिया टुडे ग्रुप) से प्रशांत सिंह की विदाई!

Professional portrait of a smiling man in a pinstripe suit against a light blue background.

नई दिल्ली: मीडिया जगत से एक अहम करियर अपडेट सामने आया है। इंडिया टुडे ग्रुप की बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेस टुडे’ से डिप्टी एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रशांत सिंह ने विदाई ले ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संस्थान छोड़ने की जानकारी साझा की।

प्रशांत सिंह ने अपने पोस्ट में ‘बिजनेस टुडे’ को अलविदा कहते हुए संस्थान की संपादकीय कार्यप्रणाली और पत्रकारिता के उच्च मानकों की तारीफ की। उन्होंने इसे एक मीडिया संस्थान के तौर पर बेहतरीन एडिटोरियल प्रैक्टिस और उच्च स्तर की पत्रकारिता का उदाहरण बताया।

A group of people standing around a table with a small cake and gift bags in a bright, modern office or cafe, with a wall of photos in the background.

उन्होंने लिखा कि वह अपनी अगली पेशेवर मंजिल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रशांत सिंह ने संकेत दिया है कि वह अगले एक-दो दिनों में अपनी नई प्रोफेशनल पारी से जुड़ा अपडेट साझा करेंगे।

करीब लंबे समय से बिजनेस और मीडिया पत्रकारिता से जुड़े प्रशांत सिंह ने ‘बिजनेस टुडे’ में डिप्टी एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर संपादकीय जिम्मेदारियां संभालीं। अब उनके संस्थान से अलग होने के बाद मीडिया इंडस्ट्री में उनकी अगली भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन