Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

साक्षी ने News9 के साथ डेढ़ साल का सफर समाप्त किया!

Female news anchor in a bright green blazer delivering a broadcast from a studio backdrop.

पत्रकार एंकर साक्षी लिटोरिया ने TV9 Network के अंग्रेजी न्यूज चैनल News9 से विदाई ले ली है। करीब डेढ़ साल के अपने कार्यकाल को उन्होंने अनुभवों, चुनौतियों और सीख से भरा सफर बताया।

साक्षी ने अपने विदाई संदेश में बताया कि इस दौरान उन्हें IIFA जयपुर, दिल्ली, दुबई और जर्मनी में हुए समिट्स, चुनावों और कई अहम खबरों को कवर करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात और विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चाएं करने को भी अपने सफर का खास हिस्सा बताया।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लंबे और चुनौतीपूर्ण कामकाजी घंटों को भी याद किया। साक्षी के मुताबिक, इस दौरान उन्हें पत्रकारिता की जिम्मेदारी और खबर के केंद्र में रहने का अनुभव और गहराई से महसूस हुआ।

अपने निजी अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान भी उन्होंने करीब आठ महीने तक काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें अपने सहकर्मियों और संस्थान से पूरा सहयोग मिला और कभी ऐसा महसूस नहीं कराया गया कि उनकी निजी स्थिति उनके काम में बाधा है।

साक्षी ने TV9 Network का अवसरों, अनुभवों, दोस्ती और सीख के लिए आभार जताया। उन्होंने इसे छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए भविष्य की नई पारी की ओर बढ़ने की बात कही। उन्होंने अपने संदेश में बरुण दास, कार्तिकेय शर्मा, बृजेश पांडे, स्नेहा कोशी और देवलीना एस. समेत सहयोगियों का विशेष रूप से आभार जताया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन