Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

शिवसेना के गालीबाज सांसद संजय पाटील का मुंबई के पत्रकारों ने किया बहिष्कार

News thumbnail: man with mustache in white shirt beside a car, with a bold 'TOP NEWS' banner and red Hindi captions overlaying the image.

पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट से उपमुख्यमंत्री शिंदे गुट में शामिल हुए मुंबई के सांसद संजय दिना पाटील के खिलाफ मुंबई के पत्रकारों ने गुरुवार की शाम को एकजुट होकर बहिष्कार का फैसला लिया। नरीमन पॉइंट स्थित शिवसेना के बालासाहेब ठाकरे भवन में बुलाई गई उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का पत्रकारों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया।

गुरुवार की सुबह विक्रोली स्थित अपने निवास पर पत्रकारों के साथ हुए विवाद के बाद संजय दिना पाटील ने अपना पक्ष रखने के लिए शाम को 6.30 प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। पाटील के वहां आने से पूर्व ही विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कैमरे और ट्राइपॉड बंद कर दिए तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल से बाहर निकल गए।

इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत कर उन्हें रुकने और पाटील की बात सुनने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को हरसंभव मनाने की कोशिश भी की, लेकिन पत्रकार अपने फैसले पर अडिग रहे।

मीडिया संगठनों और टीवी चैनलों के प्रतिनिधियों ने एकमत से निर्णय लिया कि संजय दिना पाटील को कवरेज नहीं दी जाएगी।

विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब उद्धव ठाकरे गुट से एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए लोकसभा सांसद संजय दिना पाटील से कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए गुरुवार की सुबह उनके घर पहुंचे थे। तभी उन्होंने पत्रकारों को धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अगर आप दोबारा यहां आएंगे तो मैं आपको मारकर भगा दूंगा। इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लीजिए। मैं यह बात आपको पुलिस के सामने कह रहा हूं, जो करना है कर लीजिए। इस बयान के बाद पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

मूल खबर…

पत्रकारों को धमकाने के आरोपों में घिरे शिवसेना सांसद संजय पाटिल, गालियां बकीं, देखें वीडियो!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन