Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

तहलका ग्रुप के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ बने संजीव आचार्य

Close-up of a man with a thick mustache wearing dark sunglasses, looking slightly to the side.

राष्ट्रीय पत्रकारिता में साढ़े तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य को तहलका ग्रुप ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया है। अपनी नई जिम्मेदारी में वह दोनों राज्यों में ग्रुप के संपादकीय और पत्रकारिता संबंधी कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

संजीव आचार्य का पत्रकारिता में लंबा और विविध अनुभव रहा है। उन्होंने दिल्ली में दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, फ्री प्रेस, आउटलुक हिंदी और संडे ऑब्जर्वर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में ब्यूरो प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारियां संभाली हैं।

वह आज तक की शुरुआती टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जी न्यूज में मध्य प्रदेश ब्यूरो प्रमुख के तौर पर भी काम किया है।

पत्रकारिता के साथ-साथ संजीव आचार्य विभिन्न पत्रकार संगठनों में भी सक्रिय रहे हैं। वह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के वर्ष 2002 से 2004 तक महासचिव रहे। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश स्टेट प्रेस क्लब के संरक्षक हैं।

तहलका ग्रुप के साथ नई जिम्मेदारी के जरिए संजीव आचार्य एक बार फिर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन