Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

तुषार बनर्जी ने ब्लूमबर्ग न्यूज़ में इस बड़े पद पर शुरू किया नया चेप्टर!

Portrait of a man wearing black-rimmed glasses and a black blazer against a light background, neutral facial expression.

नई दिल्ली: वरिष्ठ डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल तुषार बनर्जी ने ABP नेटवर्क से इस्तीफा देकर Bloomberg News India जॉइन कर लिया है। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए बताया कि वह Digital Managing Editor के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

तुषार बनर्जी पिछले करीब सात वर्षों से ABP नेटवर्क में वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के डिजिटल ऑपरेशन का नेतृत्व किया और डिजिटल विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ABP से पहले तुषार बनर्जी NDTV Convergence में Head of Audience Growth और The Quint में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत NDTV से की थी और BBC News में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवाददाता के रूप में भी काम किया।

अपने लिंक्डइन पोस्ट में तुषार बनर्जी ने ABP नेटवर्क में बिताए समय को याद करते हुए पूरी टीम का आभार जताया। साथ ही Bloomberg News India में नई भूमिका को अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उनकी नियुक्ति को भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन