Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

एलिस हुआंग कहां है? यह 4 अरब डॉलर से भी ज़्यादा क़ीमती सवाल है!

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़ी और चीन की कथित जासूस बताई जा रही एलिस हुआंग मई 2025 के बाद से कहां है, कोई नहीं जानता। कृष्णन अय्यर की टिप्पणी।

एलिस हुआंग कहां है? Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग और कथित चीनी हनी ट्रैप

एलिस हुआंग किधर है? यह 4 अरब डॉलर से भी ज़्यादा क़ीमती सवाल है। 4 अरब डॉलर इसलिए, क्योंकि एलिस से जुड़ी कंपनी ने Nvidia के चिप वाले 4 अरब डॉलर से भी ज़्यादा के उपकरण ख़रीदे थे। यानी “हनी ट्रैप” के साथ-साथ “मनी ट्रैप” भी था।

पहले थोड़ा पीछे चलते हैं। Nvidia चिप बनाती है और इस बाज़ार में उसकी लगभग मोनोपोली है। Nvidia की क़ीमत भारत की जीडीपी से ज़्यादा है। सिर्फ़ भारत ही नहीं, बहुत सारे देशों की जीडीपी से ज़्यादा है। अमरीकी खुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि इसी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग चीन के “हनी ट्रैप” में फंसे, और अब यह मामला पूरी दुनिया के सामने है। जेन्सेन की साख पर बड़ा धब्बा लग चुका है।

जेन्सेन का अफ़ेयर एलिस हुआंग के साथ चल रहा था। एलिस सिंगापुर की कंपनी “मेगास्पीड” में बड़े पद पर थी और यह कंपनी Nvidia से चिप ख़रीदती थी। अमरीकी एजेंसियों के मुताबिक एलिस असल में चीन की जासूस है। चीन इन आरोपों को ख़ारिज करता है।

इश्क़ और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। दोनों का इश्क़ ज़ाहिर होने लगा था। एलिस और जेन्सेन एक साथ दिखते थे, रेस्टोरेंट में साथ खाते-पीते थे, साथ घूमते थे और बिज़नेस कार्यक्रमों में भी साथ होते थे। जेन्सेन को तो जैसे जन्नत मिल गई थी। 4 अरब डॉलर का कारोबार और अय्याशी फ़्री!

फिर अमरीकी एजेंसियों की नज़र पड़ी और जांच शुरू हो गई। आरोप है कि एलिस ने इश्क़ की आड़ में Nvidia की चिप चीन पहुंचाईं, और Nvidia की टेक्नोलॉजी, प्लानिंग, फंडिंग और स्ट्रैटेजी की जानकारी भी चीन को मिलती रही। मेगास्पीड इन आरोपों से इनकार करती रही है और जांच अभी जारी है।

जेन्सेन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी से बेवफ़ाई की बात मान ली है। चिप स्मगलिंग के आरोपों पर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं माना है।

मगर एलिस तो जैसे हवा में ग़ायब हो गई। अब पूरी दुनिया एलिस को ढूंढ रही है, मगर एलिस को आसमान खा गया या धरती निगल गई, कोई नहीं जानता। मई 2025 में एलिस को आख़िरी बार जेन्सेन के साथ ताइवान की राजधानी ताइपे में देखा गया था। कहा जा रहा है कि एलिस चीन में है, मगर किस शहर में, इसका ख़ुलासा नहीं हुआ है। एलिस मेगास्पीड भी छोड़ चुकी है। लगता है एलिस अपना मिशन पूरा कर चली गई है।

Nvidia और दुनिया के रसूख़दार लोगों ने जेन्सेन का समर्थन किया है। सब कह रहे हैं कि जेन्सेन एक इज़्ज़तदार और अच्छा इंसान है। क्योंकि अगर जेन्सेन को Nvidia से हटाया गया तो इन्वेस्टर्स को ट्रिलियन डॉलर का नुक़सान होगा और कई बड़े लोग भी फंसेंगे।

इस वक़्त दुनिया के बड़े लोग जेन्सेन से ज़्यादा जेन्सेन की पत्नी से मिलना चाहते होंगे, ताकि मसले को दबाया जा सके। शर्त यही होगी कि परिवार बना रहे और जेन्सेन को माफ़ किया जाए। मगर बात तभी रुकेगी जब चीन चाहेगा।

जिनपिंग कितना विनम्र है, वरना कह देता कि अमरीका थरथर कांप रहा है और जिनपिंग विश्वगुरू बन चुका है। सोचिए, अगर Nvidia के CEO को “हनी ट्रैप” किया जा सकता है तो अपने वाले “विषगुरू” की क्या हालत हो सकती है? विषगुरू तो वैसे भी लीचड़ है। टाटा, गुड बाई!

-कृष्णन अय्यर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास