Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

‘जी मीडिया’ पहुंचे पत्रकार नंदन श्रीवास्तव, लखनऊ से संभालेंगे जिम्मेदारी

Portrait of a man with short dark hair and a beard, wearing a light blue button-up shirt, facing the camera against a white background

पत्रकार नंदन श्रीवास्तव को लेकर खबर है कि उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से अपनी नई पारी का आगाज किया है। वह लखनऊ ब्यूरो से अपना कामकाज संभालेंगे और यूपी व उत्तराखंड की खबरों पर फोकस करेंगे।

नंदन इससे पहले करीब तीन साल तक ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें मीडिया में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। क्राइम और पॉलिटिकल खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

प्रिंट मीडिया में करीब नौ साल अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने ‘प्राइम न्यूज’ (Prime News) चैनल से इलेक्ट्रोनिक मीडिया का रुख किया और फिर ‘जनतंत्र टीवी’ होते हुए अब ‘जी मीडिया’ पहुंचे हैं।

बता दें कि मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले नंदन ने लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन