Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

गोरखपुर में दो दिनी ऐतिहासिक साहित्य समागम कल से शुरू होगा

बाबा गोरखनाथ में 10 व 11 फरवरी को देश के जाने माने साहित्यकार और कला के पारखी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। समापन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। महराजगंज के सांसद रह चुके स्वर्गीय हर्षवर्धन के हर्षवर्धन फाउंडेशन द्वारा गोरखपुर साहित्य समागम कराया जा रहा है।

बाबा गोरखनाथ में 10 व 11 फरवरी को देश के जाने माने साहित्यकार और कला के पारखी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। समापन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। महराजगंज के सांसद रह चुके स्वर्गीय हर्षवर्धन के हर्षवर्धन फाउंडेशन द्वारा गोरखपुर साहित्य समागम कराया जा रहा है।

हर्षवर्धन फाउन्डेशन के अध्यक्ष आनन्द वर्धन सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के संवाद भवन में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अध्यक्ष आनन्द वर्धन सिंह ने बताया कि साहित्य और सामाजिक सरोकारों को आमजन से जोड़ने के उद्देश्य से गोरखपुर साहित्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद स्वर्गीय हर्षवर्धन की स्मृति में हर्षवर्धन फाउण्डेशन की स्थापना की गई थी।

आनन्द वर्धन सिंह ने कहा कि गोरखपुर साहित्य समागम के विशेष सत्रों में प्रमुख रूप से सार्क भाषाओं को सम्मलित करते हुए नेपाली भाषा पर सत्र, भारतीय भाषाओं में बांग्ला, छात्र राजनीति तथा भारतीय सेना व साहित्य के सम्बंध को समर्पित सत्रों के साथ साथ गीता प्रेस, साहित्य समागमों को व्यापक व उपयोगी बनाने के उपाय, कवि सम्मलेन और मुशायरों का वर्तमान स्वरूप, आधुनिक संगीत का साहित्य से सम्बंध, भाषा में हिंग्लिश तथा टेलीग्रैफिक शब्दों का प्रयोग और अंग्रेजी साहित्य पर देश के वरिष्ठ वक्ताजन परिचर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि संवाद भवन प्रांगण में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के साथ हस्तशिल्प एवं साहित्यिक पण्डाल सजेंगे और 11 फरवरी को शाम 6 बजे से रागरंग नामक कवि सम्मेलन- मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के मशहूर कवि और शायर भाग लेंगे। अभिनेता राजा बुंदेला, गीतकार प्रसून जोशी, सारेगामापा फेम निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह, उर्दू साहित्यकार शारिब रूदौलवी, लेखिका विद्या बिंदु सिंह, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, राजनैतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता, अवध संस्कृति के विशेषज्ञ नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव शिरकत करेंगे।

इसके अलावा, शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. निशी पाण्डेय, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. संदीप पाण्डेय, भारतीय सेना विशेषज्ञ मारूफ रजा, मेजर जनरल एम एस जसवाल, सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीरचक्र विजेता), करूणा पाण्डेय, आईपीएस विनोद मल्ल, रविन्द्र श्रीवास्तव (जुगानी भाई), मनीष शुक्ला, यशवंत सिंह, लाल मनी त्रिपाठी, फूल चंद प्रताप गुप्त, राज मनी पाण्डेय, विश्वकर्मा द्विवेदी, शीतला पाण्डेय, राम सिंह, राधेश्याम सिंह के साथ बांग्ला साहित्यकार डॉ. रामकुमार मुखोपाध्याय, डॉ. पीके लाहिड़ी, नेपाली साहित्यकार डॉ. मनप्रसाद सुब्बा, डॉ योगाचार्य, जी एन सरस्वती विभिन्न सत्रों में परिचर्चा करेंगे।

नामचीन शायरों से सजेगी मुशायरे की महफिल…

हर्षवर्धन फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार से शुरू हो रहे साहित्य समागम का समापन रविवार को अखिल भारतीय मुशायरे व कवि सम्मेलन के साथ होगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित इस मुशायरे में शिरकत करने के लिए देश भर के नामचीन शायर पहुंच रहे हैं। कुटुंब ग्लोबल के सहयोग से आयोजित इस मुशायरे की जानकारी देते हुए संस्था के डा. रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए आठ शायर और कवियों की संस्तुति मिल चुकी है। इनमें कुंवर बेचैन, शाइस्ता सना, कलीम कैसर, राधाकृष्ण पथिक, शिवओम अंबर, मनीष शुक्ला, सरिता शर्मा, खुशवीर सिंह साद जैसे शायर और कवि शामिल है। ‘रागरंग’ नाम से इस मुशायरे की महफिल 11 फरवरी को शाम छह बजे सजेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन